📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

प्रभात फेरी, नगर कीर्तन और बाल कवि दरबार सहित कई कार्यक्रम होंगे आयोजित

बड़वाह। The India Speaks Desk

सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर बड़वाह की सिख संगत द्वारा 12 दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों की श्रृंखला प्रारंभ की गई है। इन आयोजनों के अंतर्गत नगर में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का विशेष वातावरण देखने को मिल रहा है।

बड़वाह सिख समाज के अध्यक्ष सरदार रविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन के तहत प्रारंभिक नौ दिनों तक प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जिसकी शुरुआत 16 दिसंबर से हो चुकी है।


प्रभात फेरी में अल सुबह बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल होकर गुरुवाणी का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं। संगत के उत्साह से पूरे नगर में रौनक देखने को मिल रही है।


द्वितीय दिवस प्रभात फेरी का भव्य आयोजन

द्वितीय दिवस प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहेब से प्रारंभ होकर कस्तूरबा मार्ग, विनोबा मार्ग, खंडवा रोड, जय स्तंभ चौराहा होते हुए मुख्य चौराहे से वापस गुरुद्वारा साहेब पहुंची।

इस दौरान सिख एवं गैर-सिख संगत द्वारा प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा और श्रद्धा के साथ स्वागत किया गया।


25 दिसंबर: नगर कीर्तन शोभायात्रा

26 दिसंबर: गुरुद्वारा साहेब में बाल कवि दरबार

27 दिसंबर: गुरुद्वारा साहेब बड़वाह में सुबह एवं शाम मुख्य आयोजन


सिख समाज के सचिव द्वय सरदार मनप्रीत सिंह एवं सरदार सतविंदर सिंह ने बड़वाह की समस्त सिख संगत से अपील की है कि वे सभी कार्यक्रमों में तन, मन और धन से सहभागिता कर गुरु महाराज के प्रकाश पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाएं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।