सम्मेलन को शांतिपूर्ण, गरिमामय और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने पर बनी सहमति
बड़वाह। The India Speaks Desk
आगामी हिंदू सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर बड़वाह ग्रामीण खंड में तैयारियां व्यापक स्तर पर शुरू हो गई हैं। सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजन समिति के साथ-साथ विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया जा रहा है।
इसी क्रम में रविवार को ग्राम सिरलाय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्य, आयोजन स्थल, तिथि, प्रचार-प्रसार और समाज की सहभागिता जैसे अहम विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह हिंदू सम्मेलन समाज में एकता, सांस्कृतिक जागरण और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सम्मेलन को शांतिपूर्ण, अनुशासित, गरिमामय और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन कर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस अवसर पर बड़वाह विशिष्ट खंड के संयोजक प्रतीक जैन, सह संयोजक राधेश्याम जाट, प्रांत शारीरिक प्रमुख कैलाश आवले, संघ चालक राजेंद्र साद, जिला कार्यवाह देवीसिंह बघेल, खंड प्रचार प्रमुख लक्ष्मण काग और निधि प्रमुख नवीन दुबे उपस्थित रहे।
सह संयोजक राधेश्याम जाट एवं जिला कार्यवाह देवीसिंह बघेल ने सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा सभी के समक्ष रखी।
संघ चालक राजेंद्र साद ने प्रत्येक मंडल में संयोजक, सह संयोजक, निधि प्रमुख और प्रचार प्रमुख की घोषणा करते हुए कहा कि हर मंडल में हिंदू समाज आयोजन को विस्तारपूर्वक करेगा, ताकि प्रत्येक गांव के हर हिंदू परिवार की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
बैठक के अंत में सभी उपस्थितजनों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास और समर्पण का संकल्प लिया।
📞 7772828778 | 7723024600












