📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बामनपुरी के निखिल विद्या विहार स्कूल में विद्यार्थियों ने अपनाया नवाचार, पॉलीथिन प्रबंधन का दिया उदाहरण

बड़वाह। The India Speaks Desk

समीपस्थ ग्राम बामनपुरी स्थित निखिल विद्या विहार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सिंगल यूज पॉलीथिन के दुष्प्रभावों को लेकर विद्यार्थियों ने एक सराहनीय पहल करते हुए जागरूकता का सशक्त संदेश दिया। विद्यालय की कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने पॉलीथिन प्रबंधन को लेकर अनोखा प्रयोग कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विद्यालय के कुल 28 छात्र-छात्राओं ने प्रत्येक ने 5-5 बोतलों में पॉलीथिन एकत्र किया। एक बोतल में लगभग 200 ग्राम पॉलीथिन भरा गया। इस प्रकार बड़ी मात्रा में एकत्र किए गए सिंगल यूज पॉलीथिन को विज्ञान शिक्षक पंकज देवराय के मार्गदर्शन में जमीन में क्यारी बनाकर सुरक्षित रूप से निस्तारित किया गया।

शिक्षकों और प्रबंधन की रही सक्रिय सहभागिता

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री महेश बिरला, संचालक श्री जयनलाल पटेल, शिक्षिका बसकर पाटीदार, मीनाक्षी पाटीदार एवं पर्यावरण शिक्षक परसराम जी सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायी कदम बताया।

कार्यक्रम में छात्र संघ के विश्वास देवराय, रागिनी यादव, नेहा राठौर, भूमिका शाह, गुनगुन प्रजापति, रूपाली पाटीदार, सचिन देवले, सुजल सूर्याल, सुजल राठौर, अंकित, नैतिक, मुस्कान, संध्या, शिवानी सहित अन्य विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सेन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विज्ञान शिक्षक पंकज देवराय द्वारा किया गया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।