📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन। The India Speaks Desk

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत निर्वाचक नामावलियों के प्रारूप प्रकाशन को लेकर मंगलवार को जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रताप कुमार अगास्या एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी ने की। इसमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रारूप निर्वाचक नामावली का अवलोकन मतदान केंद्रों, निर्वाचन कार्यालयों और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाइट पर किया जा सकता है। मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। जिले में विशेष गणना के दौरान कुल 81,915 मतदाता ‘अनकलेक्टेबल’ श्रेणी में पाए गए, जिनकी जानकारी पूर्व में BLO-BLA बैठकों में साझा की जा चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। वहीं 14 फरवरी 2026 तक दावों-आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया चलेगी। सभी राजनीतिक दलों को प्रारूप निर्वाचक नामावली की हार्ड कॉपी और सीडी उपलब्ध कराई गई है।

बैठक में दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, अयोग्य नाम हटाने और प्रविष्टियों में सुधार के लिए आमजन को प्ररूप-6, 7 और 8 के माध्यम से सहयोग करें। विशेष रूप से 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि सभी के सहयोग से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और सटीक बनाया जा सकेगा, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक मजबूत होगी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।