📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिला अस्पताल में ली बैठक, मरीज सुविधाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

खंडवा। अनिल चौरसिया

जिला अस्पताल खंडवा में सोमवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने की। बैठक में जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीज सुविधाओं और आगामी सुधार योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि 1 जनवरी 2026 से मरीजों के परिजनों के लिए गेट पास व्यवस्था लागू की जाए, जिससे अस्पताल परिसर में अव्यवस्था पर नियंत्रण रखा जा सके।

कलेक्टर ने जिला अस्पताल में प्राइवेट वार्ड तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि
प्राइवेट वार्ड के लिए मरीजों से 500 रुपये प्रतिदिन शुल्क लिया जाएगा।

इकोकार्डियोग्राफी के लिए देने होंगे 500 रुपये

बैठक में यह भी तय किया गया कि इकोकार्डियोग्राफी जांच का शुल्क 500 रुपये निर्धारित रहेगा।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने दंत चिकित्सा वार्ड के लिए नई डेंटल चेयर क्रय करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला अस्पताल के नए भवन के बी-ब्लॉक के पास उद्यान विकसित करने के लिए भी कहा। कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज, निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए गुणवत्ता प्रमाण पत्र (Quality Certification) प्राप्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि

“डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ समय पर अस्पताल पहुंचे और मरीजों व उनके परिजनों से अच्छा व्यवहार करें।”

बैठक के पश्चात कलेक्टर श्री गुप्ता ने दंत चिकित्सा ओपीडी का निरीक्षण भी किया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, समिति सदस्य श्री सतनाम सिंह होरा, श्री दिलीप हिंदूजा एवं श्री भावेश बिल्लोरे उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।