📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

भाजपा नगर मंडल बड़वाह ने बूथ स्तर पर केक काटकर दी श्रद्धांजलि

बड़वाह। The India Speaks Desk

भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को बड़वाह नगर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा नगर मंडल बड़वाह द्वारा नगर के 21 बूथों पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर अटलजी की स्मृति में केक काटे गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने नगर के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ अटलजी का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को स्मरण किया गया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा—

“अटल बिहारी वाजपेयी एक महान व्यक्तित्व थे। उनके मार्गदर्शन में पौधे के रूप में खड़ी भारतीय जनता पार्टी आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुकी है। उन्होंने देश को सुशासन देने का कार्य किया।”

उन्होंने अटलजी के जन्म से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के राजनीतिक सफर पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को शिखर तक पहुंचाने में अटल बिहारी वाजपेयी का ऐतिहासिक योगदान रहा है। पार्टी के पहले प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को सुशासन और स्थिर नेतृत्व प्रदान किया, जिसे आज भी याद किया जाता है।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री महीम ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष राकेश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र पंडया, महामंत्री महेंद्र अमई, पार्षद रजनी भंडारी, रूपसिंह रावत सहित रवि एरन, सुरेश वाघे, लखन गडगोती, आकाश दांगी, मिक्की चौहान, संजय जैन, मीणा चौहान, आशीष अग्रवाल, शिव वर्मा, बब्लू सिंगनाथ, अभिजित उमड़ेकर, ऐश्वर्य उमड़ेकर, अमन सन्दू एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।