📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

राजस्व अधिकारियों ने बड़वाह व भीकनगांव में किया व्यापक निरीक्षण

बड़वाह/खरगोन। The India Speaks Desk

जिले में कपास व्यापार और मंडी व्यवस्थाओं को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से राजस्व अधिकारियों द्वारा बुधवार को जिनिंग फैक्ट्रियों और मंडी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्री सत्यनारायण दर्रो ने 31 दिसंबर को बड़वाह क्षेत्र में स्थित कपास जिनिंग फैक्ट्रियों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विकास जिनिंग, नर्मदा जिनिंग, अभिषेक जिनिंग, विनर कॉटन एवं बजरंग कॉटन फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंडी पोर्टल पर दर्ज विवरण और फैक्ट्रियों में उपलब्ध वास्तविक स्टॉक का मिलान किया गया। अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों की भी गहनता से जांच की।

इस अवसर पर मंडी सचिव श्री योगेश बर्वे, सहायक उपनिरीक्षक श्री सुरेश शर्मा, श्री देवेंद्र कुमार दशोरे तथा कृषि विस्तार अधिकारी श्री विजय पटेल उपस्थित रहे।

खरगोन और भीकनगांव में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच

मंडी समिति खरगोन द्वारा डिप्टी कलेक्टर श्री अनिल जैन की उपस्थिति में फुटकर एवं अन्य व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
वहीं मंडी समिति भीकनगांव द्वारा अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल की उपस्थिति में कपास व्यापारियों के प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
निरीक्षण का उद्देश्य मंडी नियमों का पालन सुनिश्चित करना और अनियमितताओं पर नियंत्रण रखना बताया गया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।