📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

जल संचय अभियान के तहत ग्राम बेलसर में बोरी-बंधान, ग्रामीणों ने किया श्रमदान

बड़वाह। The India Speaks Desk

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग खरगोन की योजनानुसार ग्राम पंचायत रतनपुर के ग्राम बेलसर में नवांकुर संस्थान द्वारा जल संचय अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण पहल की गई। अभियान के तहत बोरी-बंधान कर ग्राम का दूषित जल नर्मदा नदी में मिलने से रोका गया और उसे सिंचाई के उपयोग हेतु संचय किया गया।

इस अभियान में नवांकुर संस्थान के अंतर्गत आने वाली विभिन्न प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर श्रमदान किया और बोरी-बंधान का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बेलसर प्रस्फुटन समिति रतनपुर के अध्यक्ष श्री दीपक कनाड़े, सचिव श्री अजय जी, कटघड़ा से सचिव श्री नरेंद्र जी गोविंदे, राजेश जी चावड़ा, सेमरला से अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र जी पटेल, सचिव श्री विजय जी,नवांकुर संस्था से श्री राजाराम जी मेवाड़े, समाज सेवा संस्थान सोसायटी के अध्यक्ष श्री महिपाल सिंह मेवाड़े का सराहनीय नेतृत्व और सक्रिय सहयोग रहा।

जनहित और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास

नवांकुर संस्थान के श्री राजाराम मेवाड़े ने बताया कि संस्थान द्वारा समय-समय पर जनहित, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए नवांकुर संस्थान एवं स्थानीय प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से कार्यक्रम और कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं।

“जल संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है, इसी उद्देश्य से बोरी-बंधान जैसे कार्य किए जा रहे हैं।”

संस्थान ने बताया कि आने वाले समय में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे इन अभियानों में सहभागिता कर स्वस्थ और सशक्त समाज व्यवस्था के निर्माण में सहयोग करें।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।