📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों और अधिकारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

बड़वाह। The India Speaks Desk

स्वामी विवेकानंद जी के जन्म-दिवस 12 जनवरी को प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सांदीपनि विद्यालय बड़वाह में विकासखंड स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम अनुविभागीय अधिकारी सत्यनारायण दर्रो, तहसीलदार शिवराम कनासे, दीपक ठाकुर, प्राचार्य हंसा कानूड़े, उपप्राचार्य निर्मल चौधरी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रेवाराम वर्मा एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक मेवाराम बर्मन द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इसके पश्चात उपस्थित सभी जनों ने राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का प्रेरणादायक उद्बोधन भी सुना, जिसमें युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनने का संदेश दिया गया।

प्रशिक्षकों ने कराया सामूहिक सूर्य नमस्कार

अगले क्रम में सूर्य नमस्कार के मुख्य प्रशिक्षक देवी सिंह चौहान, नीति देशवाली एवं गौरीशंकर शर्मा ने निर्धारित क्रम अनुसार अतिथियों एवं विद्यार्थियों को सामूहिक सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया।

“सूर्य नमस्कार को यदि प्रतिदिन जीवन में अपनाया जाए तो यह शारीरिक, मानसिक और आत्मिक विकास में सहायक सिद्ध होता है।”

उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे सूर्य नमस्कार को प्रतिदिन स्वयं करें तथा परिवार के सदस्यों को भी करवाएं, जिससे समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिले।

इस अवसर पर विशाल सिंह चौहान, अनुप अत्रे, सतविंदर सिंह भाटिया, अंकित बर्वे, नागभूषण शर्मा, सत्यम गीते, राकेश शर्मा, प्रवेश खेड़े एवं अजय सोनतलें सहित अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।