सिख समाज की सर्वोच्च संस्था में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, समाज हित में मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प
बड़वाह। The India Speaks Desk
बड़वाह में स्थानीय सिख समाज की सर्वोच्च संस्था श्री गुरु सिंह सभा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। सभा के अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह भाटिया ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां कीं।
कार्यकारिणी में सरदार परविंदर सिंह एवं सरदार गुलबीर सिंह को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि सरदार हरविंदर सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं सरदार सतविंदर सिंह भाटिया को मीडिया प्रभारी के साथ-साथ सह सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारिणी विस्तार के तहत समिति में सात उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए। इसके साथ ही स्टोर समिति, निर्माण समिति, लंगर समिति, गोविंद सराय धर्मशाला समिति एवं मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों की भी नियुक्ति की गई।
अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह भाटिया ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। इस पर सभी सदस्यों ने एक स्वर में समर्थन जताते हुए समाज हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सरदार अवतार सिंह राजपाल एवं सरदार रविंदर सिंह का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में सरदार सुरजीत सिंह, सरदार जितेंदर सिंह, सरदार रविंदर सिंह, सरदार प्रदुमन सिंह, सरदार इकबाल सिंह, सरदार रघुबीर सिंह, सरदार कमलदीप सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।












