📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

सांसद बोले—जेलें खाली रहें, यही हमारी कामना; कैदियों की मानसिक शांति के लिए संगीत कक्ष की सराहना

बड़वाह। The India Speaks Desk

सब जेल बड़वाह में शुक्रवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक सचिन बिरला एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लगभग 1 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित बैरक एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जेल सुधार, अपराध मुक्त समाज और कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण विचार रखे गए। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा—

“हम चाहते हैं कि समाज में अपराधों में कमी आए और जेलें खाली रहें। इसलिए नवीन बैरक का लोकार्पण नहीं करना चाहूंगा और यह बैरक हमेशा खाली रहे।”

सांसद ने सब जेल बड़वाह में कैदियों की मानसिक शांति हेतु स्थापित संगीत कक्ष की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि संभवतः बड़वाह प्रदेश की पहली ऐसी जेल है, जहां कैदियों को मानसिक तनाव से मुक्ति के लिए संगीत सिखाया जा रहा है।

कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास — विधायक सचिन बिरला

विधायक सचिन बिरला ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य कैदियों को अपराध की प्रवृत्ति से दूर कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा—
“प्रदेश सरकार मध्यप्रदेश को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास कर रही है। जेल में संगीत कक्ष के माध्यम से कैदियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।”

इस दौरान सहायक जेल अधीक्षक युवराजसिंह मुवेल ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष जेल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को रखते हुए उनके समाधान की मांग की। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने एसडीएम सत्यनारायण दर्रो को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

समारोह में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश साद, भाजपा नेता महिम ठाकुर, अंकित गुप्ता, जितेंद्र सुराणा, महेश गुर्जर, नरहरी दांगी, दीपक ठाकुर, रजनी भंडारी, चंद्रपालसिंह तोमर, रवि एरन सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।