📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

डिजिटल प्लेटफॉर्म से जल एवं सीवर परिसंपत्तियों की निगरानी और प्रबंधन को मिलेगी मजबूती

खरगोन। The India Speaks Desk
कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार ई-दक्ष केंद्र, खरगोन में अमृत रेखा मोबाइल/वेब ऐप के माध्यम से एक दिवसीय GIS आधारित जल प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक लकी मालवीया द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पेयजल पाइपलाइन, पानी की टंकियों एवं सीवर लाइन की GIS मैपिंग, जल शुद्धता की जाँच, ओवरहेड टैंक की साफ-सफाई की जियो-टैग्ड एंट्री, प्रदाय जल गुणवत्ता सैंपल का जियो-टैग संग्रहण तथा सैंपल रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही जल एवं सीवर से जुड़ी परिसंपत्तियों की प्रविष्टि, अद्यतन मैपिंग और डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन को लेकर भी व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

जल सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की पहल

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल सुरक्षा, जल संरक्षण एवं जल सुनवाई प्रणाली को मजबूत बनाना है। इसके अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल गुणवत्ता का व्यापक परीक्षण, जल आपूर्ति प्रणाली में लीकेज या दूषित जल की पहचान कर समय पर सुधार, जलजनित बीमारियों की रोकथाम तथा नागरिकों को स्वच्छ पेयजल के प्रति जागरूक करना शामिल है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी नगरीय निकायों के सीएमओ, फील्ड इंजीनियर एवं तकनीकी स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल तकनीक के माध्यम से जल एवं सीवर परिसंपत्तियों की प्रभावी निगरानी, पारदर्शिता और त्वरित निर्णय प्रक्रिया को सुनिश्चित करना रहा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।