पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार
खरगोन। The India Speaks Desk
खरगोन जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सनावद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 06 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹21,530 नकद राशि और 52 ताश पत्ते जप्त किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशों के पालन में की गई। पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिलेभर में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 जनवरी 2026 को थाना सनावद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बासवा, इंदौर–इच्छापुर हाईवे पर भारत श्री ढाबे के सामने कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सनावद निरीक्षक श्री रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से जुआ खेलते हुए 06 आरोपियों को पकड़ा, जिनकी पहचान इस प्रकार है—
जितेन्द्र पिता प्रहलाद सिंह गोड (39 वर्ष), निवासी बासवा
रामपाल पिता किशोर सिंह पवार (51 वर्ष), निवासी बासवा
नाना पिता बल्लू सिंह पवार (43 वर्ष), निवासी बासवा
जितेन्द्र पिता सीताराम रेवापाटी (35 वर्ष), निवासी बासवा
राजेन्द्र पिता पदम सिंह सोलंकी (57 वर्ष), निवासी बासवा
लोकेश पिता मानसिंह गोड (51 वर्ष), निवासी बासवा
आरोपियों के कब्जे से ₹21,530 नगद एवं 52 ताश पत्ते बरामद कर विधिवत जप्त किए गए।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना सनावद अपराध क्रमांक 35/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
इस कार्रवाई में एसडीओपी बड़वाह श्रीमती अर्चना रावत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर ठाकुर के साथ
सउनि आबिद शेख,
आर. 218 नरेन्द्र चंदेल,
आर. 169 मोतीराम,
आर. 941 प्रकाश चौहान,
आर. 880 जितेन्द्र,
आर. 701 विनोद सावनेर एवं अन्य थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
📞 7772828778 | 7723024600












