📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

फिजियोथैरेपी के 60 विद्यार्थियों ने समझी पेयजल शुद्धिकरण की संपूर्ण प्रक्रिया

खरगोन। The India Speaks Desk

जलावर्धन योजना के अंतर्गत निर्मित जल शोधन संयंत्र का फिजियोथैरेपी पाठ्यक्रम के कुल 60 छात्र-छात्राओं द्वारा शैक्षणिक भ्रमण किया गया। यह भ्रमण सामुदायिक स्वास्थ्य एवं नर्सिंग विषय की व्यावहारिक समझ विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को जल शोधन संयंत्र की संपूर्ण कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें कच्चे जल के शुद्धिकरण, विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं तथा शुद्ध पेयजल की नगर में आपूर्ति की पूरी श्रृंखला को सरल तरीके से समझाया गया।

जनस्वास्थ्य से जुड़ा है पेयजल शुद्धिकरण

विद्यार्थियों ने संयंत्र की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझते हुए यह जाना कि किस प्रकार शुद्ध पेयजल जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और सामुदायिक स्वास्थ्य में इसकी अहम भूमिका है।

उल्लेखनीय है कि खरगोन नगर में विश्व बैंक के सहयोग से जल प्रदाय परियोजना पर मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा कार्य किया गया है। इस परियोजना के माध्यम से नगरवासियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस अवसर पर पीआईयू के अधिकारी-कर्मचारी, कॉलेज के प्राचार्य एवं संविदाकार के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान कर उनका मार्गदर्शन किया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।