निखिल विद्या विहार स्कूल बामनपुरी में प्रभात फेरी, झांकियां और पर्यावरण संदेश बने आकर्षण
बड़वाह। The India Speaks Desk
निकटतम ग्राम बामनपुरी स्थित निखिल विद्या विहार हायर सेकेंडरी स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस पूर्ण अनुशासन और धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय की परंपरा के अनुसार इस वर्ष ग्राम जुजाखेड़ी में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी में सबसे आगे घोड़े पर सवार झांसी की रानी अपने लाव-लश्कर के साथ आकर्षण का केंद्र रहीं। उनके पीछे स्काउट-गाइड की अनुशासित परेड, फिर सरस्वती माता की झांकी और अंत में मां नर्मदा की भावपूर्ण झांकी निकाली गई।
प्रभात फेरी का ग्राम जुजाखेड़ी के सरपंच महोदय द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।


झांकी के माध्यम से नर्मदा संरक्षण का दिया संदेश
मां नर्मदा की झांकी पर नदी को प्रदूषण से बचाने संबंधी प्रेरक स्लोगन अंकित थे। इसी झांकी के साथ चल रही बालिकाओं द्वारा नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमें लोगों से अपील की गई कि नर्मदा नदी में शवों की राख, निर्माल्य एवं घरेलू अपशिष्ट न बहाएं।
इस झांकी का निर्माण विद्यालय के संचालक जयनलाल पटेल के नेतृत्व में
मीनाक्षी पाटीदार, नेहा राठौर, जयश्री राठौर, रागिनी यादव, श्रद्धा प्रजापत, श्रद्धा बिरला, नीतू बिरला, भावना खांडे, आयुषी बिरला, प्रियांशी बिरला, कशिश शाह एवं विविता प्रजापत द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में परेड का नेतृत्व विश्वास देवराय ने किया, जबकि परेड कमांड शिक्षक कमलसिंह तंवर ने दी। विद्यालय परिसर में परेड की सलामी प्राचार्य श्री महेश बिरला ने ली एवं ध्वजारोहण किया।
📞 7772828778 | 7723024600


प्राचार्य श्री महेश बिरला ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस का महत्व बताते हुए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से अपने विजन और स्टार्टअप पर विचार साझा किए।
विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों कमलसिंह तंवर, पंकज देवराय, कुमारी मीनाक्षी पाटीदार, श्रीमती कला द्विवेदी एवं विद्यार्थियों विश्वास देवराय, सुजल सूर्याल, सचिन देवले, रागिनी यादव, नेहा राठौर, खुशी हैंचा, भूमिका शाह सहित अन्य को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विज्ञान शिक्षक पंकज देवराय ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्री परसराम सेन द्वारा किया गया।












