📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

शहीद दिवस पर कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में कार्य रोककर दी जाएगी श्रद्धांजलि

खरगोन। The India Speaks Desk

भारत की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु 30 जनवरी 2026 को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 11 बजे से दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्तों एवं जिला कलेक्टर्स को निर्देश जारी किए गए हैं, जिनमें शहीद दिवस को पूर्ण गरिमा, अनुशासन और गंभीरता के साथ मनाने पर जोर दिया गया है।

निर्देशों के अनुसार 30 जनवरी को सुबह 11 बजे जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक उपक्रमों में कार्य एवं अन्य गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोकते हुए दो मिनट का मौन रखा जाएगा। साथ ही आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सायरन के माध्यम से मिलेगा संकेत

जहां सायरन या आर्मी गन की सुविधा उपलब्ध होगी, वहां मौन की शुरुआत और समाप्ति का संकेत निर्धारित समय पर दिया जाएगा—
10:59 से 11:00 बजे तक चेतावनी सायरन
11:02 से 11:03 बजे तक क्लियर सायरन
इस दौरान सभी व्यक्ति अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर मौन धारण करेंगे।

शहीद दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों पर संवाद, वार्ताएं एवं प्रेरक भाषण कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।