📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

नल जल व्यवस्था संभालकर महिलाओं ने दिखाई जिम्मेदारी, स्वच्छता और समयबद्ध समाधान की मिसाल

खरगोन। The India Speaks Desk

खरगोन जिले के भीकनगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिटनेरा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नल जल व्यवस्था को जिस जिम्मेदारी से संभाला है, वह अब आसपास के गांवों के लिए प्रेरणा बनता जा रहा है। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूह की दीदियां न केवल जलकर वसूली कर रही हैं, बल्कि जल स्वच्छता और रखरखाव में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

समूह की दीदियां गांव में खुले पड़े नलों पर ढक्कन लगवाने का कार्य कर रही हैं, ताकि नालियों का गंदा पानी पाइपलाइन में प्रवेश न कर सके। इसके अलावा यदि कहीं नल जल योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होती है, तो वे तुरंत संबंधित समिति को सूचना देकर उसे दुरुस्त करवाती हैं। इससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ता।

क्यूआर कोड से हो रही पारदर्शी जलकर वसूली

ग्राम पंचायत की सरपंच निर्मला दीदी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पंचायत के नल जलकर संग्रहण में अहम सहयोग दे रही हैं। समूह के माध्यम से जलकर की राशि क्यूआर कोड के जरिए सीधे जल स्वच्छता समिति के खाते में जमा कराई जा रही है, जिससे व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी बनी हुई है।

समूह की दीदियां लगातार ग्रामीणों को यह समझा रही हैं कि नल जलकर देना क्यों जरूरी है। पहले जो ग्रामीण जलकर देने से कतराते थे, वे भी अब धीरे-धीरे नियमित भुगतान करने लगे हैं। इससे पंचायत की जल व्यवस्था मजबूत हो रही है।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

जलकर वसूली के एवज में कुल संग्रहित राशि का 10 प्रतिशत कमीशन समूह को स्वच्छता एवं जलकर खाते से दिया जा रहा है। इससे समूह की दीदियों को अतिरिक्त आमदनी का स्रोत मिला है और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।