📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

अविश्वास प्रस्ताव 10–8 से गिरा, एक मत निरस्त

बड़वाह। The India Speaks Desk

खरगोन जिले के बड़वाह जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत लोंदी बी में सरपंच अर्जुन कौशल के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सोमवार को हुए मतदान में अस्वीकृत हो गया। मतदान में सरपंच के पक्ष में 10 वोट, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 8 वोट पड़े, जबकि एक मत निरस्त घोषित किया गया।
विशेष बैठक में तहसीलदार की मौजूदगी में मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 के तहत मतदान प्रक्रिया कराई गई। प्रस्ताव के पक्ष में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण अविश्वास प्रस्ताव गिर गया और सरपंच अर्जुन कौशल पद पर बने रहेंगे।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की कार्यवाही बंद कमरे में संपन्न हुई, जिसमें केवल तहसीलदार (पीठासीन अधिकारी), सरपंच, सभी निर्वाचित पंच एवं आवश्यक प्रशासनिक स्टाफ उपस्थित रहे। मतदान उपरांत मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया।

अविश्वास प्रस्ताव गिरने के साथ ही सरपंच अर्जुन कौशल का पद सुरक्षित हो गया है। नियमानुसार अब एक निश्चित अवधि तक उनके खिलाफ दोबारा अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकेगा। हालांकि पंचायत की कार्यप्रणाली पर प्रशासनिक निगरानी बनी रहेगी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।