📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

शुगर, बीपी, ईसीजी, ब्लड ग्रुप सहित कई जांचें मुफ्त, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे स्वास्थ्य जागरूकता

बड़वाह। The India Speaks Desk

आगामी 8 फरवरी (रविवार) को बड़वाह स्थित गुरुद्वारा साहेब में सिख समाज के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर HM अस्पताल बड़वाह, बड़वाह सिख समाज के युवाओं द्वारा गठित शहीद भगत सिंह सेवा दल तथा श्री गुरु सिंह सभा बड़वाह के सहयोग से आयोजित होगा।

श्री गुरु सिंह सभा बड़वाह समिति के अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह भाटिया ने बताया कि शिविर के आरंभ में बड़वाह के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. हिमांशु सिंह एवं डॉ. मोहिनी सिंह ठाकुर अपने सहयोगियों के साथ संगत को विभिन्न सामान्य एवं गंभीर बीमारियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे, साथ ही उनसे बचाव के उपायों पर भी विस्तार से मार्गदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

शिविर के सचिवद्वय सरदार परविंदर सिंह एवं सरदार गुलबीर सिंह ने जानकारी दी कि इस स्वास्थ्य शिविर में कई आवश्यक मेडिकल जांचें बिना किसी शुल्क के की जाएंगी।
“शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन, ईसीजी और ब्लड ग्रुप पहचान जैसी जांचें निःशुल्क होंगी।”

मीडिया प्रभारी सरदार सतविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि यह शिविर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक गुरुद्वारा साहेब परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बड़वाह एवं आसपास के क्षेत्र की समस्त सिख संगत से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सेवा शिविर का लाभ लें।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।