📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

इंदौर | द इंडिया स्पीक्स डेस्क | 03 जुलाई 2025

इंदौर स्थित राजकीय बाल संरक्षण आश्रम में निवासरत अनाथ बच्चों को अब स्कूल जाने के लिए विशेष बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इसके लिए नई बस क्रय करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही परदेशीपुरा स्थित समाज कल्याण परिसर में निवासरत बौद्धिक दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों के लिए नए भवन के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है।यह निर्णय जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक के दौरान लिया गया, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने की। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि 18 वर्ष से कम आयु के नशाग्रस्त बच्चों के पुनर्वास और नशामुक्ति कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जाए और इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की सहायता ली जाए। उन्होंने बाल देखरेख संस्थाओं की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और समुचित देखभाल सुनिश्चित करने पर जोर दिया।कलेक्टर ने कहा कि – “इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।