📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

14 मार्च को होगा आयोजन, प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण पर जोर

खरगोन। The India Speaks Desk

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर गुरुवार 06 फरवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक ए.डी.आर. सेंटर, जिला न्यायालय मंडलेश्वर में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडलेश्वर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

बैठक में नगर परिषद, विद्युत विभाग एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के अधिकतम निराकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से मामलों के शीघ्र और आपसी सहमति से समाधान के लिए प्रेरित किया गया।

प्रचार-प्रसार पर दिया गया विशेष जोर

जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चंद्रेश मंडलोई ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से अपील की कि नेशनल लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन तक इसकी जानकारी पहुंचे और अधिक से अधिक पक्षकार इसका लाभ उठा सकें।

बैठक में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों ने नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में सहायक यंत्री श्री एस.सी. वास्कले, यूनियन बैंक से श्री सुभाष सेन, एसबीआई बैंक से सुश्री संध्या बधोलिया, मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक से श्री विशाल वर्मा एवं नगर परिषद मंडलेश्वर से श्री जावेद खान उपस्थित रहे।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600
ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।