📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

ग्राम निंबोला में 14 लाख की जल संरचना टूटी, ग्रामीणों और जनपद सदस्य ने उठाए सवाल
धार। विशाल भमोरिया | The India Speaks
जिले की धरमपुरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत निंबोला में लगभग 14 लाख रुपए की लागत से बना डैम एक वर्ष के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गया। यह निर्माण कार्य आरएमएस (RMS) योजना के तहत पानी संरक्षण के उद्देश्य से कराया गया था, लेकिन डैम का एक हिस्सा पूरी तरह टूट जाने से योजना की मंशा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता का अभाव रहा, जिसके कारण इतनी कम अवधि में ही डैम जवाब दे गया। मौके पर पारदर्शिता संबंधी जानकारी देने वाला कोई CIB बोर्ड भी नहीं मिला, जिससे पंचायत कर्मियों की कार्यप्रणाली पर संदेह गहराया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने पहले भी इस मामले को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था, लेकिन उन्हें कोई ठोस आश्वासन या कार्रवाई नहीं मिली। अब जनपद सदस्य अक्षय वास्केल ने लिखित आवेदन देकर जनपद सीईओ से जांच की मांग की है।

क्या होगी कार्रवाई?

मामले में संबंधित अधिकारियों की भूमिका को लेकर चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि जांच के बाद दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है। इस मामले में धरमपुरी जनपद पंचायत सीईओ ने कहा
“जांच के लिए आदेश कर दिया है। बिना GST के बिल लगे हैं तो उसकी भी जांच की जाएगी।”
— जनपद पंचायत सीईओ, धरमपुरी

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।