📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

नगरपालिका सभागृह बड़वाह में कर्मचारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

बड़वाह । लोकेश कोचले। The India Speaks

कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी खरगोन के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत शहरी क्षेत्र बड़वाह हेतु मकान सूचीकरण एवं गणना ब्लॉक निर्माण संबंधी प्रशिक्षण नगरपालिका सभागृह बड़वाह में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुलदीप किन्शुक के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

मकान नंबरिंग और गणना ब्लॉक निर्धारण पर फोकस

प्रशिक्षण में कर्मचारियों को मकानों की नंबरिंग, गणना ब्लॉक का निर्धारण तथा ग्राम/वार्ड का नजरी नक्शा तैयार करने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।
मुख्य प्रशिक्षक सतविंदर सिंह भाटिया ने सभी बिंदुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन किया तथा प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से कर्मचारियों की जिज्ञासाओं और समस्याओं का समाधान किया।

समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

प्रशिक्षण के दौरान सीएमओ कुलदीप किन्शुक ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में प्रारंभ से ही सतर्कता बरती जाए तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण किया जाए।
वहीं श्री खान ने कहा कि वार्डों की सीमाओं का विशेष ध्यान रखते हुए महत्वपूर्ण स्थानों को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाए, ताकि सूचीकरण कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
इस अवसर पर शाखा प्रभारी अमजद खान, रियाज़ खान एवं नाजिम खान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।