कार्यवाही से सामाजिक एकता को पहुंची ठेस
विशाल भमोरिया
खरगोन :- जिले की कसरावद तहसील के ग्राम पंचायत चीचली में राजपूत समाज धर्मशाला निर्माण एवं तार बाउंड्री को लेकर पिछले कुछ समय से ग्राम के राजपूत समाज के एक परिवार द्वारा शिकवा शिकायत की जा रही थी। जिसको लेकर शुक्रवार को राजस्व विभाग द्वारा कार्यवाही की गई ओर निर्माणाधीन स्थल से तार बाउंड्री को हटाया गया जिससे राजपूत समाज द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए इस कार्यवाही को एक षडयंत्र बताया। ग्रामीणों का कहना हे कि जिस स्थान पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई उसे सन् 1984 में नर्मदा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा डूब क्षेत्र का सर्वे कर वर्ष 2010 में ग्राम पंचायत को मौखिक रूप से सूचना दी थी कि राम मंदिर के पास की जमीन राजपूत समाज धर्मशाला निर्माण के लिए आवंटित की जाती हे। लगभग सभी समाजों को अलग अलग जगह पर सामाजिक कार्य के लिए सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए जगह का आवंटन किया गया था।
ग्रामीणों ने बताया कि भवन निर्माण के लिए सांसद निधि से राशि भी स्वीकृत हुई हे। हमारे द्वारा तार बाउंड्री की गई थी और हम बहुत जल्दी भवन निर्माण का कार्य शुरू करने वाले थे लेकिन समाज के ही जगदेव सिसोदिया द्वारा उक्त गांवठान की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की गई जबकि शिकायतकर्ता के परिवार द्वारा ही उक्त भूमि पर समाज की धर्मशाला निर्माण के लिए पहले सहयोग किया गया था। लेकिन अब वह अपने निजी हितों के चलते उक्त भूमि की अतिक्रमण सम्बंधित शिकायत कर रहा हे जिसपर शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार कैलाश डामर और बलकवाड़ा थाना प्रभारी सागर चौहान द्वारा तार बाउंड्री को हटाने की कार्यवाही की गई जिससे सामाजिक भावना आहत हुई हे। वही यह कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण हुई।
खुद शिकायतकर्ता ने कर रखा था शासकीय भूमि पर कब्जा
ग्रामीणों ने भी शिकायतकर्ता जगदेव सिसोदिया की अतिक्रमण संबंधी शिकायत कर रखी थी कि उसके ओर उसके परिवार द्वारा खसरा नम्बर 474 की लगभग 3 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा किया हे जिसे प्रशासन ने जेसीबी मशीन की सहायता से पहले हटाया और जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया। फिर बाद में धर्मशाला की तार बाउंड्री को हटाया।
क्षेत्र की सुख शांति के लिए उक्त स्थान पर होने वाला था सप्तचंडी महायज्ञ ,लेकिन प्रशासन ने कर दी कार्यवाही
क्षेत्र की सुख शांति के लिए राजपूत समाज धर्मशाला के चिन्हित स्थान पर आगामी 26 मार्च से सप्तचंडी महायज्ञ की तैयारियां चल रही थी लेकिन शुक्रवार को हुई इस कार्यवाही ने उनके कार्यक्रम की रूपरेखा पर पानी फेर दिया।
इनका क्या कहना हे👇
ग्राम चिचली में पिछले दो महीनों से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थी। हमने मौके पर पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण को हटाया।
कैलाश डामर तहसीलदार
तहसील कसरावद












