📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए नगर पालिका ने चलाया विशेष अभियान

खरगोन। The India Speaks Desk

शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से 12 जनवरी 2026 से प्रारंभ किए गए “संकल्प से समाधान” अभियान का सोमवार को समापन किया गया। अभियान के दौरान नगर के विभिन्न वार्डों में शिविर आयोजित कर नागरिकों से योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा उनका निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुलदीप किंशुक ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत नगर के अलग-अलग वार्डों में शिविर लगाकर शासन की योजनाओं के लिए आवेदन लिए गए थे। प्राप्त आवेदनों की जांच कर उनका निराकरण किया गया और पात्र नागरिकों को योजनाओं से जोड़ा गया।

ऋण प्रकरण, नामांतरण सहित कई योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित

16 मार्च 2026 को आयोजित समापन शिविर में ऋण प्रकरण, नामांतरण एवं अन्य योजनाओं से जुड़े स्वीकृति पत्र हितग्राहियों को प्रदान किए गए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित सभी वार्डों के पार्षदों ने हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग किया।

समापन कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती रजनी भंडारी और पार्षद प्रतिनिधि श्री विजय महाजन उपस्थित रहे। उन्होंने हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।