📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

शैक्षणिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, स्वास्थ्य विभाग को दिए स्पष्ट निर्देश

खरगोन। The India Speaks Desk
जिला पंचायत सीईओ श्री मिलिंद कुमार नागदेवे ने मंगलवार को बड़वाह में विभिन्न शासकीय व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएम राइज स्कूल बड़वाह पहुंचकर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

नगर पालिका से मांगा सहयोग, जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर जोर

निरीक्षण के दौरान श्री नागदेवे ने नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष से मुलाकात कर एचपीवी टीकाकरण की प्रगति बढ़ाने के लिए सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए एचपीवी टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें जनप्रतिनिधियों व स्थानीय निकायों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

सीएचसी में टीकाकरण कार्य की समीक्षा, लक्ष्य अनुसार कार्य करने के निर्देश

इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़वाह पहुंचकर एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। इस दौरान टीकाकरण की वर्तमान प्रगति की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अमले को निर्देशित किया गया कि तय लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

समन्वय से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत सीईओ ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।