📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

विकास कार्यों के साथ जनशिकायतों की समीक्षा करने की उठी मांग

बड़वाह। The India Speaks Desk
बुधवार को जनपद पंचायत बड़वाह में आयोजित ग्राम पंचायतों की समीक्षा बैठक के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों और हितग्राही योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
ब्लॉक कांग्रेस ने कहा कि समीक्षा बैठकों में केवल विकास कार्यों की प्रगति ही नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और जनशिकायतों की भी गंभीरता से समीक्षा की जानी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के दौरान पार्टी को लगातार शिकायतें मिली हैं कि योजनाओं के लाभ वितरण में देरी और विकास कार्यों में अनियमितताएं हो रही हैं।

ब्लॉक कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से विधायक, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष से अपील की कि वे ग्रामीण विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करें और दोषियों के खिलाफ ठोस कदम उठाएं।

सात प्रमुख बिंदुओं पर मांगा जवाब

ज्ञापन में कांग्रेस ने विधायक का ध्यान सात अहम मुद्दों की ओर आकर्षित किया, जिनमें शामिल हैं:

  • क्या समीक्षा बैठक में भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों और उच्च कार्यालयों के निर्देशों पर चर्चा हुई?
  • एसडीएम, कलेक्टर, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, विधायक एवं जनपद कार्यालय में प्राप्त शिकायतों को समीक्षा में शामिल किया गया या नहीं?
  • विकास कार्यों की राशि और कर वसूली में कथित अनियमितताओं की जांच क्यों नहीं हो रही?
  • जनपद और जिला स्तर पर चल रही जांचों की स्थिति क्या है और दोषियों पर क्या कार्रवाई हुई?
  • जनप्रतिनिधियों द्वारा शुरू किए गए भौतिक सत्यापन अभियान को एक दिन में क्यों रोक दिया गया?
  • 114 पंचायतों में पूर्ण सत्यापन अभियान क्यों नहीं चलाया गया और इसके पीछे किसका दबाव था?
  • जांच में दोषी पाए गए सचिवों को उसी पंचायत में पुनः प्रभार क्यों दिया जा रहा है?

भौतिक सत्यापन अभियान पर भी उठे सवाल

कांग्रेस ने यह भी सवाल उठाया कि जनपद पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में शुरू किया गया विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन अभियान अचानक बंद क्यों कर दिया गया। पार्टी ने मांग की कि इस अभियान को पुनः शुरू कर सभी पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

विधायक ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। विधायक सचिन बिरला ने कांग्रेस द्वारा उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।