परिवार की बहुओं की परवरिश को मिली सराहना, बच्चों में दिखे संस्कार और अनुशासन
खरगोन। The India Speaks Desk
खरगोन में शेख परिवार द्वारा आयोजित एक भावपूर्ण कार्यक्रम में पूरे रोज़े रखने वाले नन्हे बच्चों का सम्मान समारोह बड़े ही गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन ने न केवल बच्चों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि समाज को भी सकारात्मक संदेश दिया।
कार्यक्रम डॉ. टी शेख के मुख्य आतिथ्य तथा रमीजुद्दीन शेख और हाजी गुलामुद्दीन शेख के विशेष आतिथ्य में आयोजित किया गया। समारोह में परिवार के नन्हे रोज़ेदार—इंशा-नदीम शेख, रिमशा-फ़हीम शेख, आर्यन-आमिर शेख, नोरिजा-मोहसिन शेख, अरमान-इम्तियाज़ शेख, चीकू-साजिद शेख, अली-वसीम शेख, अलीशा-समीर शेख, आलिया, आयशा और फ़ैज़—को अतिथियों द्वारा पुष्पहार पहनाकर एवं नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया।
माताओं को भी मिला विशेष सम्मान
समारोह में बच्चों की माताओं—श्रीमती नसीम-नदीम, श्रीमती कश्मीरा-फ़हीम और श्रीमती करिश्मा-आमिर—को बच्चों की बेहतर परवरिश और तालीम के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह पहल कार्यक्रम की सबसे सराहनीय विशेषता रही।
“संस्कार और मोहब्बत से ही बनती है मजबूत नींव”
“यह सम्मान केवल बच्चों के लिए नहीं, बल्कि हर उस परिवार के लिए प्रेरणा है, जहां दीन और मोहब्बत का माहौल होता है। सही संस्कार छोटे कदमों को भी बड़ी राह दिखा सकते हैं।”
— डॉ. टी शेख
रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
“ऐसे आयोजन आपसी रिश्तों को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
— हाजी गुलामुद्दीन शेख
कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ पत्रकार अज़ीज़ुद्दीन शेख ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल समाज में एकजुटता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए की गई है।
पत्रकारों और परिजनों की रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों—शफी शेख, नईमुद्दीन शेख, इम्तियाज़ शेख और आमिर शेख—ने बच्चों की उपलब्धि को उनकी बेहतर परवरिश और धार्मिक संस्कारों का परिणाम बताया।
इस अवसर पर सिराज शेख ने अज़ीज़ुद्दीन शेख की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में अरबाज़ शेख, फ़ैसल शेख, अमन शेख, नवेद शेख, जुनैद शेख, लारेब शेख और अन्य परिजन भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सबरंग के संस्थापक सिराज शेख ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पत्रकार आमिर शेख द्वारा किया गया। अंत में सभी ने दुआ की कि अल्लाह इन नन्हे रोज़ेदारों को दीन और दुनिया दोनों में कामयाबी अता फरमाए।












