कार्यकर्ताओं को अनुशासन, संयम और नेतृत्व का दिया जा रहा प्रशिक्षण
खरगोन। The India Speaks Desk
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शनिवार को जिले के 6 मंडलों में एक साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। करही, खरगोन पूर्वी, कसरावद नगर, कसरावद पूर्वी, कसरावद पश्चिम और कसरावद दक्षिण मंडलों में आयोजित इन शिविरों में अपेक्षित कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे की सहमति से तय की गई टोली के वक्ता इन प्रशिक्षण वर्गों में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने के लिए मार्गदर्शन दे रहे हैं।
खरगोन पूर्वी मंडल में विधायक ने दिया मार्गदर्शन
खरगोन पूर्वी मंडल में मंडल अध्यक्ष अभिलाष अत्रे के संयोजन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने “प्रदेश सरकार की उपलब्धियां” विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।
“विपक्ष के हर भ्रम, झूठ, फरेब और षड्यंत्र को विफल करते हुए 2027 में अभूतपूर्व विजय की ओर बढ़ना है।”
पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने प्रशिक्षण वर्गों को कर्मयोगी कार्यकर्ताओं की जीवंत साधना बताते हुए संगठन के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
कई वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थिति


इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता संजय पाटीदार, पूर्व जिलाध्यक्ष बड़वानी ओम सोनी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर भालसे, जिला मंत्री अनुराग दांगी, पूर्व सीसीबी चेयरमेन प्रकाश रत्नपारखी, जिला कार्यालय मंत्री विजय पटेल, पूर्वी जिलाध्यक्ष कल्याण अग्रवाल एवं नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
विभिन्न मंडलों में वक्ताओं ने किया मार्गदर्शन
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कांतिलाल कर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि करही मंडल में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गौड़ के संयोजन में प्रशिक्षण आयोजित हुआ, जहां प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और जिला प्रभारी संगीता दीदी ने मार्गदर्शन दिया।
कसरावद नगर में मंडल अध्यक्ष दीपक पटेल, कसरावद पूर्वी में प्रहलाद राठौर और कसरावद पश्चिम में मनीष पाटीदार के संयोजन में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए गए।
इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अभियान संयोजक डॉ. शालिनी रतोरिया, भाजपा महामंत्री विवेक भटोरे, जिला उपाध्यक्ष डॉ. बद्री पाटीदार, डॉ. शंभू सिंह मनहर, जितेंद्र सुराणा, महामंत्री प्रकाश पाटीदार, पूर्व विधायक आत्माराम पटेल, हरेसिंह चावड़ा, अभियान सह संयोजक दिलीप जोशी, सत्येंद्र यादव, प्रभात पंडित, मंत्री लक्ष्मण काग, विधायक सचिन बिरला एवं शुभम जायसवाल सहित कई नेताओं ने प्रशिक्षण दिया।
संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम
इन प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिल रहा है, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।












