📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

15 बालिकाएं और 3 बालक सकुशल परिजनों को सौंपे, अप्रैल माह में चल रहा विशेष अभियान

खरगोन। The India Speaks Desk

खरगोन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अब तक कुल 18 गुम नाबालिग बालक-बालिकाओं को दस्तयाब किया गया है। इनमें 15 बालिकाएं और 3 बालक शामिल हैं, जिन्हें सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।


1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में 01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक “मुस्कान विशेष अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गुम हुए नाबालिग बच्चों की शीघ्र दस्तयाबी और जन-जागरूकता बढ़ाना है।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तेज कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री बिट्टू सहगल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक गुम बालक-बालिकाओं की तलाश और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।


प्रदेश के बाहर से भी बालिकाओं को किया दस्तयाब

खरगोन पुलिस ने 01 अप्रैल से 09 अप्रैल 2026 के बीच दर्ज मामलों में कार्रवाई करते हुए जिले के साथ-साथ प्रदेश के बाहर से भी नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।

“दस्तयाब की गई सभी बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिस पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।”


शेष गुम बच्चों की तलाश जारी

पुलिस द्वारा शेष गुम बालक-बालिकाओं की तलाश के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत अधिक से अधिक नाबालिगों की दस्तयाबी और जन-जागरूकता सुनिश्चित की जा रही है।


जन-सहयोग से मिल रही सफलता

पुलिस का कहना है कि आमजन के सहयोग और सतर्कता से इस अभियान को गति मिल रही है, जिससे गुम बच्चों को जल्द से जल्द उनके परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।