📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

प्रभात फेरी, कीर्तन और गतका प्रदर्शन के साथ सजेगा धार्मिक माहौल

बड़वाह। The India Speaks Desk

स्थानीय सिख समाज द्वारा 14 अप्रैल को वैशाखी पर्व को धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हो चुकी है। समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत श्री अखंड पाठ साहेब के आरंभ से हुई, जिसकी सेवा सरदार हरजीत सिंह भाटिया के परिवार द्वारा करवाई जा रही है।

13 अप्रैल को प्रभात फेरी और धार्मिक आयोजन

13 अप्रैल को अल सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रभात फेरी गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई बड़वाह गुरुद्वारा साहेब पहुंचेगी। इसके पश्चात गुरुद्वारा साहेब में सरदार सुरजीत सिंह भाटिया परिवार द्वारा निशान साहेब के चोले की सेवा की जाएगी। साथ ही समाज के छोटे बच्चों द्वारा पारंपरिक गतका की शानदार प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

14 अप्रैल को मुख्य आयोजन और कीर्तन

समिति के सचिव सरदार परविंदर सिंह एवं सरदार गुलबीर सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दिन श्री अखंड पाठ साहेब का समापन किया जाएगा। इसके उपरांत भाई बुध सिंह जी एवं रिक्की सिंह के जत्थे द्वारा कीर्तन किया जाएगा। वहीं इंदौर से पधार रहे भाई राजेंद्र सिंह के जत्थे द्वारा गुरु का जस गायन प्रस्तुत किया जाएगा।

शाम को विशेष दीवान और प्रवचन

शाम के समय विशेष दीवान सजाया जाएगा, जिसमें भाई गुरप्रीत सिंह खन्ना द्वारा गुरु जी का जस गायन करते हुए वैशाखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा।

“सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे तन, मन और धन से हर कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाएं।”

यह जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी सरदार सतविंदर सिंह भाटिया ने दी। समिति के सदस्य जितेंद्र सिंह, इकबाल सिंह, रविंदर सिंह, रघुबीर सिंह और बलजीत सिंह ने भी सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।