📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

मोबाइल ऐप के जरिए घर-घर होगा सर्वे, डेटा सीधे सर्वर पर होगा अपलोड

बड़वाह। The India Speaks Desk

मध्यप्रदेश में 1 मई 2026 से शुरू होने जा रहे डिजिटल जनगणना अभियान को लेकर बड़वाह के शासकीय कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में कर्मचारियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से सर्वे करने और डेटा अपलोड करने की पूरी प्रक्रिया सिखाई गई।

पूरी तरह डिजिटल होगी इस बार जनगणना

प्रशिक्षण प्रभारी नवीन दुबे ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। कागज और पेन की जगह कर्मचारी मोबाइल एप के जरिए घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे और उसे सीधे सर्वर पर अपलोड करेंगे। प्रशिक्षण में कुल 140 में से 139 कर्मचारी उपस्थित रहे।

मास्टर ट्रेनरों ने दी तकनीकी जानकारी

मास्टर ट्रेनरों राजेश आटूदे, सतविंदर सिंह भाटिया, पंकज चौधरी, सौरभ शर्मा, अभिषेक शर्मा और उमेश बिरले ने कर्मचारियों को ऐप के संचालन और डेटा की सटीक एंट्री के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

एसडीएम सत्यनारायण दर्रो, तहसीलदार शिवराम कनासे, नायब तहसीलदार विजयपाल सिंह चौहान और निशा कनाश ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य पूरी गंभीरता और सावधानी से किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो।

“जनगणना का कार्य बेहद महत्वपूर्ण है, इसे पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ पूरा किया जाए।”

33 सवालों के जरिए जुटेगी पूरी जानकारी

खरगोन से अतिरिक्त जनगणना अधिकारी संतोष पटेल और जनगणना निदेशालय भोपाल से आकाश सोनी ने भी प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की।
प्रशिक्षक सतविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों से कुल 33 सवाल पूछेंगे। इसमें मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, मुखिया की जानकारी, खान-पान की आदतें और घर में उपलब्ध वाहनों जैसी जानकारियां शामिल होंगी।

‘स्व-गणना’ की सुविधा भी मिलेगी

इस बार जनगणना में आम नागरिकों को ‘स्व-गणना’ की सुविधा भी दी गई है। इसके तहत नागरिक स्वयं पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। साथ ही, जानकारी की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

अंत में लिया गया लघु परीक्षण

प्रशिक्षण के अंत में कर्मचारियों का एक लघु परीक्षण भी लिया गया, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे डिजिटल सर्वे के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इस दौरान कुशल सराफ, गौरीशंकर शर्मा, जगन्नाथ शारदे, चंद्रकांत रावल और मुकेश गोटवाल ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।