📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

अखंड पाठ, प्रभात फेरी और कीर्तन दरबार से गुंजायमान हुआ गुरुद्वारा साहेब

बड़वाह। The India Speaks Desk

वैशाखी पर्व के उपलक्ष्य में बड़वाह में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया गया, जिसमें सिख समाज की संगत ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुरु सिंघ सभा बड़वाह समिति द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में भक्ति, सेवा और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।

तीन दिनों तक चले धार्मिक आयोजन

समिति के अध्यक्ष सरदार सुरेंदर सिंह भाटिया ने बताया कि वैशाखी पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों का समापन आज मुख्य आयोजनों के साथ हुआ। सचिव सरदार परविंदर सिंह भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दिवस श्री अखंड पाठ साहेब की शुरुआत की गई थी।

द्वितीय दिवस 13 अप्रैल को प्रातः प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जो गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहेब पहुंची। इस दौरान संगत में भारी उत्साह देखने को मिला।

बच्चों ने दिखाया गतका कौशल

प्रभात फेरी के उपरांत गुरुद्वारा साहेब में सरदार सुरजीत सिंह भाटिया परिवार द्वारा निशान साहेब के चोले की सेवा की गई। इसके बाद समाज के छोटे बच्चों द्वारा गतका की हैरतअंगेज प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित संगत को गर्व से भर दिया।

कीर्तन दरबार और भजन-कीर्तन से गूंजा माहौल

समिति के सचिव सरदार गुलबीर सिंह एवं मीडिया प्रभारी सतविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि 14 अप्रैल को मुख्य कार्यक्रमों के अंतर्गत श्री अखंड पाठ साहेब का समापन हुआ। इसके बाद भाई बुध सिंह जी एवं रिक्की सिंह के जत्थे द्वारा कीर्तन किया गया। वहीं इंदौर से आए भाई राजेंदर सिंह के जत्थे ने गुरु का जस गायन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

शाम को भी विशेष दीवान सजाया जाएगा, जिसमें भाई गुरप्रीत सिंह खन्ना द्वारा कीर्तन करते हुए वैशाखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा।

संगत का जताया आभार

समिति के हरविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, जितेंदर सिंह, इकबाल सिंह, रविंदर सिंह, रघुबीर सिंह, बलजीत सिंह, अरविंद सिंह एवं जसराज सिंह ने कार्यक्रमों में तन, मन और धन से सहयोग देने वाली संगत का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी इसी प्रकार सहयोग की अपील की।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।