📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

गणित में 100/100 अंक, संस्कृति बनीं जिले की सेकंड टॉपर, ऋषभ ने पाया तीसरा स्थान

धार। The India Speaks Desk

धार जिले के धामनोद नगर के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12वीं एमपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस सफलता से पूरे जिले में गर्व और उत्साह का माहौल है।

संस्कृति सोलंकी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पहल ए स्कूल, धामनोद की छात्रा कुमारी संस्कृति सोलंकी (पिता संदीप सोलंकी, ग्राम खलबुजुर्ग) ने 500 में से 476 अंक (95.2%) प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में द्वितीय स्थान हासिल किया। उनकी उपलब्धि का सबसे खास पहलू यह रहा कि उन्होंने गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, जो उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है।

ऋषभ पाटीदार ने भी किया कमाल

वहीं उड़ान एकेडमी, धामनोद के छात्र ऋषभ पाटीदार (पिता संजय पाटीदार) ने 500 में से 475 अंक (95%) हासिल कर जिले में तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऋषभ ने भी गणित में 100/100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

“मेरी सफलता का श्रेय मेरे विद्यालय, स्वर्गीय दादाजी राजनाथ जी पाटीदार, शिक्षकों, माता-पिता, मित्रों और परिवार को जाता है। मेरा लक्ष्य भविष्य में आईएएस अधिकारी बनना है।”

क्षेत्र में खुशी की लहर

संस्कृति सोलंकी और ऋषभ पाटीदार की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे धामनोद नगर और धार जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। इन छात्रों की सफलता ने अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।