📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

सभी कलेक्टर्स को व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश, स्लॉट बुकिंग 9 मई तक बढ़ी

भोपाल। The India Speaks Desk

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में चल रहे गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा करते हुए सभी जिलों के कलेक्टर्स को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उपार्जन केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, शीतल पेयजल, तौल कांटे और हम्मालों की पर्याप्त व्यवस्था रहे। साथ ही उपार्जन कार्य की प्रतिदिन समीक्षा कर किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए।

“कलेक्टर्स स्वयं निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि मंडियों में किसानों का किसी भी स्तर पर शोषण न हो।”

क्षमता बढ़ी, स्लॉट बुकिंग की अवधि भी बढ़ाई

सरकार ने किसानों को राहत देते हुए स्लॉट बुकिंग की अवधि 9 मई तक बढ़ा दी है और सभी किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके साथ ही उपार्जन केंद्रों की क्षमता को 1000 क्विंटल प्रतिदिन से बढ़ाकर 2250 क्विंटल प्रतिदिन कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी कलेक्टर्स अपने-अपने जिलों में नई क्षमता के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि उपार्जन प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।