📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

शांति व्यवस्था बनाए रखने प्रशासन का बड़ा फैसला, 48 घंटे में कई जिलों से बाहर जाने के निर्देश

खंडवा। अनिल चौरसिया। The India Speaks Desk

शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए तीन आदतन बदमाशों को एक वर्ष के लिए जिलाबदर कर दिया है। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने और कार्रवाई के बावजूद सुधार नहीं होने पर यह निर्णय लिया गया।

गंभीर अपराधों में संलिप्त रहे आरोपी

जिलाबदर किए गए आरोपियों में जावेद उर्फ सोनू उर्फ कांचा, फजल शेख उर्फ सोनू अपाची और मोहम्मद शाकिब पिता मोहम्मद रफीक शामिल हैं। इन सभी पर मारपीट, लूट, अवैध वसूली, हथियार रखने और मादक पदार्थ तस्करी जैसे गंभीर मामलों में कई प्रकरण दर्ज हैं।

“लगातार अपराधों में संलिप्तता और सुधार न होने पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जिलाबदर करने का आदेश जारी किया।”

48 घंटे में जिला सीमा छोड़ने के निर्देश

जिला दंडाधिकारी के आदेश के अनुसार तीनों आरोपियों को 48 घंटे के भीतर खंडवा सहित बुरहानपुर, खरगोन, देवास, हरदा, बैतूल और इंदौर जिलों की सीमाओं से बाहर जाना होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई को शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।