📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

हॉटस्पॉट चेकिंग के दौरान आरटीओ रोड से पकड़ा गया संदिग्ध, 50 हजार कीमत का मादक पदार्थ जब्त

इंदौर। The India Speaks Desk

थाना भंवरकुआ पुलिस को हॉटस्पॉट चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सरदार कॉलोनी के पास आरटीओ मेन रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की कुल मात्रा 2 किलो 916 ग्राम बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये है।

चेकिंग के दौरान भागने लगा आरोपी, घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस आयुक्त संतोष सिंह के निर्देश पर शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त (जोन-04) आनंद कलादगी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीशेष अग्रवाल और सहायक पुलिस आयुक्त विजय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संतोष दूधी द्वारा एक टीम गठित कर हॉटस्पॉट चेकिंग के लिए रवाना किया गया था।

“चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो 916 ग्राम गांजा बरामद हुआ।”

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील सोलंकी (30 वर्ष) निवासी शिवदर्शन नगर, मूसाखेड़ी इंदौर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध क्रमांक 459/2026 दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष दूधी के साथ उपनिरीक्षक राम रघुवंशी, आरक्षक शैलेन्द्र चतुर्वेदी और रविकांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।