📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

1 मई से शुरू होगी पूरी तरह डिजिटल जनगणना, मोबाइल ऐप से होगा घर-घर सर्वे

बड़वाह। The India Speaks Desk

मध्यप्रदेश में 1 मई 2026 से शुरू होने जा रहे डिजिटल जनगणना अभियान को लेकर बड़वाह के शासकीय कॉलेज में तृतीय चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सर्वे प्रक्रिया की बारीकियां सिखाई गईं।

मोबाइल ऐप से होगी पूरी प्रक्रिया

प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षार्थियों को मोबाइल ऐप के जरिए सर्वे करने और डेटा को सीधे सर्वर पर अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई गई। ग्रामीण क्षेत्र के प्रशिक्षण प्रभारी नवीन दुबे और शहरी क्षेत्र के प्रभारी अमजद खान ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी और कागज-पेन की आवश्यकता नहीं रहेगी।

33 सवालों के जरिए जुटेगी विस्तृत जानकारी

मास्टर ट्रेनरों राजेश आटूदे, सतविंदर सिंह भाटिया, पंकज चौधरी और सौरभ शर्मा ने कर्मचारियों को ऐप संचालन और सटीक डेटा एंट्री के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

“प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों से कुल 33 सवाल पूछेंगे, जिनमें मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, मुखिया की जानकारी, खान-पान की आदतें और उपलब्ध वाहनों जैसी जानकारियां शामिल होंगी। जानकारी की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।”

अधिकारियों ने किया निरीक्षण, स्व-गणना भी संभव

तहसीलदार शिवराम कनासे, नायब तहसीलदार विजयपाल सिंह चौहान और निशा कनाश ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कर्मचारियों को सावधानीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। इस बार नागरिकों को ‘स्व-गणना’ की सुविधा भी दी गई है, जिससे वे स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

प्रशिक्षण के दौरान फील्ड में HLO ऐप के माध्यम से 33 प्रश्नों का डेमो कराया गया तथा प्रतिदिन लघु परीक्षण लेकर कर्मचारियों की तैयारी सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के 41 और शहरी क्षेत्र के 49 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान कुशल सराफ, गौरीशंकर शर्मा, जगन्नाथ शारदे, रियाज खान, नाजिम खान, रामेश्वर कड़ोले, मिथिलेश ठाकुर, चंद्रकांत रावल, मुकेश गोटवाल, हरदीप अरोरा और मोइन खान ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।