📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

वेतन और नौकरी सुरक्षा की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया धरना, कार्यकारी अभियंता ने दिया समाधान का आश्वासन

सोनीपत। राजेंद्र करनाल | The India Speaks

सोनीपत स्थित एचएसवीपी कार्यालय सेक्टर-15 के मुख्य गेट पर कर्मचारियों ने ताला लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सुबह 9 बजे से 11 बजे तक धरना देकर अपनी मांगों को लेकर रोष जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यालय परिसर के बाहर कर्मचारियों ने वेतन भुगतान, नौकरी सुरक्षा और विभागीय अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई।

धरने के बाद नए कार्यकारी अभियंता श्री अजीत सिंह ने यूनियन के शिष्टमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। इस दौरान हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 के जिला एवं राज्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत फूलों का बुके देकर किया।

वेतन भुगतान और नौकरी सुरक्षा पर बनी सहमति

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आर.के. नागर ने बताया कि कार्यकारी अभियंता के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2026 के नियमित और कच्चे कर्मचारियों के वेतन बिल तैयार कर स्वीकृति के लिए एचएसवीपी हेड ऑफिस पंचकूला भेज दिए गए हैं, जिन्हें जल्द पास कर कर्मचारियों के खातों में वेतन जारी किया जाएगा।

इसके अलावा कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यकारी अभियंता ने आश्वासन दिया कि नए पदों की सूची वित्त विभाग हरियाणा से स्वीकृत करवाने के लिए एचएसवीपी मुख्यालय पंचकूला को पत्र भेजा जाएगा।

“कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग गंभीरता से कार्य करेगा और जल्द सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।” — कार्यकारी अभियंता अजीत सिंह

अनियमितताओं की जांच का भी दिया आश्वासन

बैठक के दौरान दोनों डिवीजनों के फील्ड और कार्यालय कर्मचारियों द्वारा की जा रही कथित अनियमितताओं और लापरवाही की जांच कराने को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यकारी अभियंता ने इस संबंध में जांच के लिए पत्र भेजने का आश्वासन दिया।

कई पदाधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

धरना प्रदर्शन और वार्ता में आर.के. नागर के नेतृत्व में राज्य कार्यालय सचिव एवं जिला सलाहकार समेश कुमार, प्रेस सचिव ध्रुव कुमार, जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह, जिला चेयरमैन राकेश त्यागी, उप प्रधान जोगेंद्र सिंह, जिला कैशियर अरुण कुमार, राज्य प्रधान सुरेश रोहिल्ला, राज्य सलाहकार बिजेंद्र रिवाल, उप प्रधान शमशेर सिंह, ऑडिटर समे सिंह, प्रचार सचिव राकेश चावरिया और शुभम, संगठन सचिव जगबीर सिंह, जिला सचिव योग प्रकाश नागर, उप प्रधान सुनील बिढला, सलाहकार बंशीलाल, सुरेंद्र रंगा, राजकुमार सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।