📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

16 व 17 मई को करनाल में होगा भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान, संगठन मजबूती पर जोर

करनाल। राजेंद्र करनाल | The India Speaks

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी 16 व 17 मई को करनाल में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने की।

बैठक में मुख्य रूप से पानीपत जिला प्रभारी अशोक गुर्जर, करनाल जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल एवं जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने पर फोकस

इस अवसर पर पानीपत जिला प्रभारी अशोक गुर्जर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान (2026) भारतीय जनता पार्टी का एक व्यापक संगठनात्मक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से परिपक्व, अनुशासित एवं संगठनात्मक रूप से सक्षम बनाना है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, राष्ट्रवाद, अंत्योदय एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराकर राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करने का कार्य करेगा।

“इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक कौशल और समर्पण की भावना विकसित करना है, ताकि वे कर्मयोगी बनकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी का संदेश पहुंचा सकें।” — अशोक गुर्जर

प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर होंगे कार्यक्रम

अशोक गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि महाअभियान के तहत प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर कार्यशालाएं एवं प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा, अंत्योदय, राष्ट्र निर्माण तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और पार्टी के संदेश को प्रभावी रूप से पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, साहिल मदान, दीपक शर्मा, प्रियंका काठपाल, संयोगिता गुप्ता, नरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री सुभाष कश्यप, मानव पुरी, जिला सचिव विकास कथूरिया, ऊषा रानी, सुमन नरवाल, मनमीत बावा, नवीन कुमार, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक कुमार, आईटी सेल प्रमुख विकास राणा, जिला प्रवक्ता शिव नाथ कपूर, जिला कार्यालय प्रमुख मदन गुर्जर, प्रमोद नागपाल, कोषाध्यक्ष मोनिक गर्ग एवं मुदित आर्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।