बड़वाह में कार्यकर्ताओं से संवाद, सवालों के जवाब नहीं मिलने पर प्रशिक्षण वर्गों की प्रभावशीलता पर भी उठाए सवाल
बड़वाह। The India Speaks Desk
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह शनिवार को बड़वाह पहुंचे, जहां उन्होंने महेश्वर रोड स्थित उत्सव गार्डन में आयोजित बैठक में जिले तथा बड़वाह-महेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक के दौरान उन्होंने संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्ययोजना तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
बैठक की शुरुआत में प्रदेश प्रभारी ने मंच से ही कूलर बंद करवाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत के संदेश को दोहराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बिजली और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं से पूछे सवाल, जवाब नहीं मिलने पर जताई नाराजगी
बैठक के दौरान डॉ. महेंद्र सिंह ने भाजपा के इतिहास, सरकार की योजनाओं तथा क्षेत्रीय धार्मिक महत्व से जुड़े कई सवाल कार्यकर्ताओं से पूछे। हालांकि उपस्थित अधिकांश कार्यकर्ता संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
इस पर उन्होंने मंच से कहा कि स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि जिले और मंडलों में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। उन्होंने संकेत दिया कि कार्यकर्ताओं को संगठन और विचारधारा से जुड़े विषयों पर अधिक गंभीरता से अध्ययन करने की आवश्यकता है।
“संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।”
— डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी, भाजपा
संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर दिया जोर
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा की आगामी कार्ययोजना जनसंपर्क, संगठन विस्तार और सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने पर केंद्रित है। उन्होंने नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सोशल एवं डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि “हर घर भाजपा” के लक्ष्य को लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है तथा कार्यकर्ताओं को सरकार और समाज के बीच सेतु की भूमिका निभानी चाहिए।
प्रधानमंत्री की योजनाओं का आंकड़ों सहित किया उल्लेख
डॉ. महेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके प्रभाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य, आवास, सड़क, शिक्षा, गैस कनेक्शन, पेयजल और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए हैं।
उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए संगठन और कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
स्वागत और सम्मान के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे, जिला प्रभारी संगीता सोनी, बड़वाह विधायक सचिन बिरला, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, जिला महामंत्री हरेसिंह चावड़ा, जिला महामंत्री प्रकाश पाटीदार, बड़वाह मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता तथा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खुमान जाट सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रभारी का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, ऐश्वर्य उमड़ेकर, निशांत सोनी, अर्जुन केवट, ब्रजेंद्र यादव, अधीश सोनी, रवि एरन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्य












