📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

खंडवा। The India Speaks Desk

आगामी मोहर्रम पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस नियंत्रण कक्ष खंडवा में शहर के ताजिया आयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, सिटी मजिस्ट्रेट, शहर के तीनों थाना प्रभारियों सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान मोहर्रम पर्व के आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने जिला शांति समिति की बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णयों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ताजियों की ऊंचाई और डीजे व्यवस्था पर चर्चा

प्रशासन द्वारा ताजियों की निर्धारित ऊंचाई, डीजे बॉक्स के उपयोग तथा आयोजन के दौरान तैनात किए जाने वाले वालंटियर्स के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सभी आयोजक सुरक्षा और प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुए आयोजन करें।

कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने सभी ताजिया समितियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने तथा प्रशासन का सहयोग करने की समझाइश दी गई।

प्रशासन ने मांगा सहयोग

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आयोजकों, वालंटियर्स और नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।