📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

नगर परिषद क्षेत्र में पंपलेट वितरित कर लोगों को किया गया जागरूक, साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने की अपील

करही | प्रभु रंसोरे

डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए नगर परिषद करही में ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आम नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता पंपलेट वितरित कर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।

गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की दी समझाइश

अभियान के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों को बताया कि वे अपने मोबाइल का पासवर्ड, बैंक खाते की जानकारी, ATM PIN, OTP और अन्य गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें। साथ ही किसी भी अनजान कॉल, मैसेज, ई-मेल या सोशल मीडिया पर प्राप्त संदिग्ध लिंक पर भरोसा करने अथवा उस पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी गई।

नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे साइबर अपराधी

अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में सतर्कता, जागरूकता और सावधानी ही सबसे प्रभावी बचाव है। नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की घटना होती है तो वह बिना देरी किए 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराए। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, जिससे समय रहते कार्रवाई संभव हो सके।

अधिकारियों ने किया जागरूकता अभियान में सहभागिता

इस अवसर पर SI शकुंतला डोडवे, ASI मोहन गायकवाड़, आरक्षक क्रमांक 78 मुकेश, आरक्षक क्रमांक 168 संतोष तथा आरक्षक क्रमांक 1035 मंजू मालवीय उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों से स्वयं सतर्क रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की, ताकि सुरक्षित डिजिटल भारत के निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।