📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह। द इंडिया स्पीक्स।

थाना बड़वाह पुलिस ने चोरी के मामले में पिछले चार वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद बड़वाह जेल दाखिल कराया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में फरार स्थायी वारंटियों की लगातार तलाश और पतारसी की जा रही है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी के मामले में फरार चल रहा सलमान पिता शब्बीर (25), निवासी काटकूट वापस अपने गांव आया है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने काटकूट में दबिश देकर सलमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले करीब चार वर्षों से फरार था और राजस्थान की तरफ चला गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बड़वाह जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) अनुराग, उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सिमाला प्रसाद, पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल तथा एसडीओपी श्रीमती अर्चना रावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी बड़वाह निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के मार्गदर्शन में सउनि राजासिंह किराड़े, प्रधान आरक्षक नितिन, आरक्षक रवि यादव, आरक्षक विनोद गुर्जर सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।