📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

सेंडीएगो से लेकर हिमाचल तक के श्रद्धालुओं ने माई की समाधि पर किया पूजन-अर्चन

खरगोन/ बड़वाह/ द इंडिया स्पीक्स/ सोनू नायक की रिपोर्ट

डेहरिया स्थित कल्याणी करपात्री आश्रम में दो दिवसीय गुरुपूर्णिमा महोत्सव का श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ समापन हुआ। देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी गुरु भक्त इस आध्यात्मिक आयोजन में सम्मिलित हुए और श्रीयुता कल्याणी चैतन्य ब्रह्मचारिणी अम्मा जी की समाधि पर आस्था अर्पित की।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

9 जुलाई को हुआ शुभारंभ, दीपदान व पूजन से गूंजा नर्मदा तट

महोत्सव की शुरुआत 9 जुलाई को अम्मा जी की समाधि पर अभिषेक पूजन से हुई। इसी दिन संध्या को पुण्यसलिला माँ नर्मदा के तट पर दीपदान कर गुरु चरण पादुका पूजन का आयोजन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर कर दिया।

गुरुपूर्णिमा पर शिवलिंग व गुरु गादी पूजन

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

10 जुलाई को गुरुपूर्णिमा पर्व पर आश्रम परिसर में स्थित कल्याणेश्वर, चंद्रमौलेश्वर, नीलमणि सहित अनेक दिव्य शिवलिंगों का अभिषेक कर पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात गुरु गादी का पूजन कर उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने गुरु के चरणों में नमन किया।

गुरु ज्ञान का दीप है – महंत सच्चिदानंद चैतन्य महादेव

आश्रम के महंत सच्चिदानंद चैतन्य महादेव ने कहा, “गुरु ही वह ज्योति हैं जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर जीवन में प्रकाश फैलाते हैं। यह पर्व गुरु के प्रति आस्था और समर्पण का पर्व है।”

विदेशों से भी पहुंचे श्रद्धालु

इस आयोजन में राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश सहित जापान, कैलिफोर्निया, सेंडीएगो से भी गुरु भक्तों ने शिरकत की। कल्याणी माई की समाधि पर दर्शन कर उन्होंने आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।