📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह। The India Speaks Desk

बड़वाह थाना क्षेत्र से लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को पुलिस ने बड़वानी जिले के ठीकरी थाना क्षेत्र से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, बालिका के परिजनों ने उसके घर वापस नहीं लौटने पर थाना बड़वाह में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़वाह पुलिस ने बालिका की तलाश शुरू की। पुलिस की पतारसी के दौरान जानकारी मिली कि बालिका को एक युवक ने ठीकरी थाना क्षेत्र में रखा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल ठीकरी क्षेत्र पहुंचकर बालिका को आरोपी के कब्जे से दस्तयाब किया।

शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, महिला अधिकारी द्वारा बालिका के कथन दर्ज किए गए। बालिका ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी युवक को करीब आठ साल से जानती थी। आरोप है कि युवक करीब एक माह पहले उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम करता रहा।

बालिका के कथनों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शकुंतला रुहल और एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बर्मन, उपनिरीक्षक शकुंतला डोडवे, प्रधान आरक्षक ईडलसिंह तोमर, मनोज कुशवाह, आरक्षक हरिचंद्र, विजय सिसोदिया, शिवलाल, महिला आरक्षक वर्षा सोलंकी सहित थाना स्टाफ और साइबर खरगोन से उपनिरीक्षक दीपक तलवारे व आरक्षक अभिलाष डोंगरे का योगदान रहा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।