📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

शिक्षक दिवस पर ज्योतिर्मय मुख-बधिर विद्यालय के शिक्षकों को पुष्पगुच्छ व दुपट्टा भेंट कर किया सम्मान

बड़वाह। सुराणा नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर ज्योतिर्मय मुख-बधिर विद्यालय के सभी शिक्षकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी ने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में मनाया जाने वाला शिक्षक दिवस हमें उन सभी लोगों की स्मृति दिलाता है, जिनसे जीवन को उन्नत बनाने के लिए हमें शिक्षा और मार्गदर्शन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे की प्रथम शिक्षिका उसकी जन्म देने वाली मां होती है और इसके बाद विद्यालय सहित जीवन की पाठशाला में मनुष्य निरंतर कुछ न कुछ सीखता रहता है।

उन्होंने ज्योतिर्मय विद्यालय के शिक्षकों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सामान्य बच्चों को पढ़ाना अपेक्षाकृत आसान होता है, लेकिन मूक-बधिर, दृष्टिबाधित या विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा देना और उन्हें आत्मनिर्भर एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना चुनौतीपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने इस कठिन सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर सराहनीय कार्य किया है।

वहीं ज्योतिर्मय स्कूल की संचालिका श्रीमती प्रेमलता तिवारी ने अपने 24 वर्षों के अथक प्रयास और कठिन परिश्रम से प्राप्त सफलता का श्रेय बड़वाह नगर के लोगों के सहयोग, साथ और शुभकामनाओं को दिया। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष बच्चों के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए भी आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारीज केंद्र की ओर से सभी शिक्षकों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई तथा स्वल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमार नितिन भाई ने किया। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।