📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

वरिष्ठ खंड न्यायाधीश प्रीति जैन ने छात्राओं को बताया – ब्लैकमेलिंग से डरे नहीं, कानूनी मदद लें

📍 The India Speaks | बड़वाह | 14 जुलाई 2025


सोशल मीडिया के ज़माने में दोस्ती भी सोच-समझकर करें, वरना बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।
कुछ इसी तरह की सख्त लेकिन जरूरी बातें कही गईं बड़वाह स्थित सांदीपनी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर के दौरान।

यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडलेश्वर के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अखिलेश जोशी के निर्देश पर आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता थीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं वरिष्ठ खंड न्यायाधीश सुश्री प्रीति जैन।


📲 सोशल मीडिया से जुड़े खतरों पर खुलकर बोलीं न्यायाधीश

वरिष्ठ खंड न्यायाधीश प्रीति जैन ने छात्राओं को बताया कि—

“फेसबुक, वॉट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किसी को भी सोच-समझकर ही फ्रेंड बनाएं। कोई भी निजी फोटो वायरल न करें। यदि कोई मोबाइल के माध्यम से ब्लैकमेल करता है तो उसकी मांग मानने के बजाय तुरंत शिकायत करें।”

उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि एक बार डर कर यदि ब्लैकमेलर की बात मान ली जाए तो उसकी मांगें और बढ़ सकती हैं। ऐसे मामलों में साहस के साथ कानून का सहारा लेना चाहिए।


⚖️ छात्राओं को दी गई कानूनी जानकारी

शिविर के दौरान निम्नलिखित विषयों पर जानकारी दी गई:

NALSA की जागृति योजना

डान योजना (महिलाओं के लिए विशेष अधिकार)

नशा मुक्ति एवं किशोर अपराध

POCSO एक्ट (बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम)

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ अधिनियम


🎓 छात्राओं ने लिया जागरूकता का संकल्प

इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या, स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। छात्राओं ने सोशल मीडिया के प्रति सतर्क रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।