📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

भोपाल, 18 जुलाई। द इंडिया स्पीक्स| रितेश दुबे

राजधानी भोपाल के व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक एमपी नगर में बारिश के बाद एक सड़क का हिस्सा धंस गया, जिससे वहां सुरंग जैसा बड़ा गड्ढा बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और अस्थायी मरम्मत कार्य शुरू किया गया। वहीं कांग्रेस से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रतीकात्मक रूप से फूल-माला और अगरबत्ती अर्पित कर विरोध प्रदर्शन किया।

सड़क के नीचे नाले की मिट्टी खिसकने से धंसा हिस्सा

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

यह घटना एमपी नगर के लिंक रोड नंबर-1 पर फुटपाथ से लगे हिस्से में हुई। मौके पर पहुंचे एसडीएम एल.के. खरे ने मीडिया को बताया कि—

“इस स्थान के नीचे एक नाला है। लगातार हो रही बारिश के कारण नाले और फुटपाथ के नीचे की मिट्टी बह गई, जिससे सड़क का ऊपरी हिस्सा धंस गया। इस स्थान की मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिसे शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।”

सड़क का धंसना क्षेत्रीय आवागमन के लिए अस्थायी रूप से चुनौती बन गया है। प्रशासन ने आसपास बैरिकेडिंग कराकर एहतियाती कदम उठाए हैं।

कांग्रेस ने किया प्रतीकात्मक विरोध

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस से जुड़े कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और गड्ढे के चारों ओर माला पहनाकर और अगरबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने इसे “जनता के टैक्स से बने अधूरे और भ्रष्टाचारयुक्त निर्माण कार्यों की पोल” बताया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि—

“अगर राजधानी में इस तरह की स्थिति है, तो प्रदेश के अन्य क्षेत्रों का क्या हाल होगा, इसकी कल्पना की जा सकती है।”

सोशल मीडिया पर भी उठे सवाल

घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कांग्रेस के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से घटना का वीडियो साझा करते हुए लिखा गया—

“ग्वालियर और इंदौर के बाद अब भोपाल में भी सड़क धंस गई। मंत्री बेशर्मी से बयान देते रहेंगे और कमीशन से बनी सड़कें भ्रष्टाचार का चेहरा उजागर करती रहेंगी।”

प्रशासन सतर्क, मरम्मत जारी

प्रशासन ने प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में अन्य संभावित कमजोर बिंदुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।