📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

सनावद/इंदौर।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कद्दावर नेता और भोपाल जोन प्रभारी माननीय संजय सोलंकी का आकस्मिक हार्ट अटैक से निधन 23 जुलाई 2025 की रात हो गया। इस दुखद समाचार के बाद पूरे मध्य प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। आज की सुबह बसपा और बहुजन समाज के लिए अत्यंत दुःखद और भारी रही।


अंतिम संस्कार की तैयारी, समर्थकों की भीड़ उमड़ी

फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद उनका पार्थिव शरीर सनावद स्थित निज निवास पर लाया जाएगा, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और समर्थक पहुंच रहे हैं।
सुबह लगभग 11 बजे, उनका अंतिम संस्कार नर्मदा नदी के किनारे खेड़ीघाट पर किया जाएगा।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

संपूर्ण जीवन बसपा को किया समर्पित

संजय सोलंकी का संपूर्ण जीवन बहुजन समाज और बसपा की सेवा में समर्पित रहा।
वे निस्वार्थ, संघर्षशील और जनहितैषी नेता के रूप में जाने जाते थे।
उन्होंने सामाजिक न्याय के लिए कई आंदोलन और अभियान चलाए, तथा कमजोर वर्गों की आवाज बनकर उभरे।

वर्ष 2024 के इंदौर लोकसभा चुनाव में उन्हें 51,486 वोट मिले, जो बसपा के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है — यह उनकी जनस्वीकृति और संघर्ष की मिसाल है।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

“बसपा को ऐसा नेता मिलना सौभाग्य की बात”

बसपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि –
🕯️ “संजय सोलंकी जैसा निडर और समर्पित नेता मिलना पार्टी का सौभाग्य था।”
उनकी कमी को कभी नहीं भरा जा सकेगा।


परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

उनके निधन से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।
परिजन, शुभचिंतक और कार्यकर्ता सभी भावुक हैं।
हर कोई यही कह रहा है कि – “उन्होंने अपना जीवन दूसरों के हक और अधिकारों के लिए जिया।”


🕊️ The India Speaks की ओर से श्रद्धांजलि

“बसपा के वरिष्ठ नेता संजय सोलंकी के निधन से लोकतंत्र की आवाज और सामाजिक न्याय की मशाल बुझ गई।
The India Speaks परिवार उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता है और उनके संघर्षों को नमन करता है।”

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।